पार्किंग पर कब्जे को लेकर शालीमार में भारी बवाल

शालीमार रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग पर कब्जा को लेकर दो गुटों के बीच फिर से हुई हिंसक झड़प में रविवार को पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया.
दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ घरों पर फेंके गये पत्थर
संवाददाता, हावड़ा
शालीमार रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग पर कब्जा को लेकर दो गुटों के बीच फिर से हुई हिंसक झड़प में रविवार को पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस तो पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने ही उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया. दर्जनों वाहनों और दुकानों में तोड़फो़ड़ की गयी. कई घरों पर पत्थर भी फेंके गये. महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की गयी. हालात पूरी तरह बेकाबू होते देखकर शिवपुर और बी गार्डेन थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलायी गयी. रैफ और काम्बैट फोर्स के जवानों को तैनात किया गया. उपद्रवियों के ताडंव को देखते हुए लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और प्रदर्शन करने लगे. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों गुट तृणमूल कांग्रेस के हैं. पार्किंग और इलाके में कब्जा जमाने के लिए आये दिन इन दो गुटों के बीच मारपीट होती है. पिछले साल भी पार्किंग को लेकर दोनों गुट आपस में भि़ड़ गये थे.जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को एक टोटो पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच बहस हुई थी. मामले को सुलझा लिया गया था. बताया जा रहा है कि रविवार सुबह फिर से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि शालीमार के पांच नंबर गेट की तरफ से कई युवक हाथ में लाठी और बांस लेकर पहुंचे और तोड़फोड़ पर उतारू हो गये. पार्किंग जोन में खड़ी कई गाड़ियों और दुकानों को तोड़ दिया. उपद्रवियों ने घरों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे कई घरों के टॉली टूट गये. महिलाओं के बीच भगदड़ मच गयी. महिलाओं के साथ भी मारपीट की गयी. रैफ और काम्बैट फोर्स की तैनाती के बाद स्थिति काबू में हुई. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट बैठाया गया है. मालूम रहे कि इस इलाके में तृणमूल के दो गुटों के बीच पार्किंग, प्रमोटिंग और इलाके में कब्जा जमाने को लेकर शुरू से झड़प होते रहा है. हालांकि इस अंचल के तृणमूल नेता इन दो गुटों को तृणमूल समर्थक बताने से इंकार किया है. दक्षिण हावड़ा तृणमूल कांग्रेस के नेता सैकत चौधरी ने कहा कि हमलावरों का तृणमूल से कोई नाता नहीं है. पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




