शादी का झांसा देकर किया यौनाचार, आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2024 11:16 PM
उसका नाम छोटू पासवान और ठिकाना इस्पात नगर का जयदेव इलाका बताया गया है.
दुर्गापुर. दुर्गापुर के बी जोन फांड़ी की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम छोटू पासवान और ठिकाना इस्पात नगर का जयदेव इलाका बताया गया है. शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को चार दिनों की पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया. गत 22 तारीख को आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी. आरोप है कि छोटू पासवान ने अपने इलाके जयदेव की एक लड़की से प्रेम संबंध बना लिया था. यह भी कि शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा था. बाद में आरोपी युवक ने उस लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया. तब पीड़िता ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की. उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हवालात में आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










