राज्यपाल जगदीप धनखड़ का सरकार पर हमला, कहा - ओछी राजनीति कर रहीं ममता, मीडिया को धमकाना बंद करें
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Apr 2020 5:38 PM
Kolkata: West Bengal Chief Minister and Trinamool Congress supremo Mamata Banerjee addresses during the launch of her party's campaign 'Banglar Garbo Mamata' (Bengal's Pride Mamata) ahead of the municipal election and 2021 State Assembly elections, in Kolkata, Monday, March 2, 2020. (PTI Photo)(PTI02-03-2020_000086B)
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर छुद्र राजनीति करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही चेतावनी दी है कि मीडिया को डराना धमकाना बंद करें.
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर छुद्र राजनीति करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही चेतावनी दी है कि मीडिया को डराना धमकाना बंद करें. दरअसल एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया कर्मियों को आपदा प्रबंधन कानून के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि खबरें चलाकर राज्य को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
इसे लेकर गुरुवार को राज्यपाल ने तीन ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि आज संकट के समय में भी ममता बनर्जी छुद्र राजनीति कर रही हैं. आज जरूरत है कि सभी पक्षों को एकजुट होकर कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए तालमेल बैठायें. विपक्ष की गिद्ध से तुलना कर रही हैं. आज जब पूरा देश इस गंभीर संकट का मुकाबला कर रहा है तब मुख्यमंत्री को छुद्र राजनीति को दूर रहना चाहिए.
अपने दूसरे ट्वीट में राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से मीडिया को नियंत्रित करने और डराने धमकाने की कोशिश कर रही है मुख्यमंत्री. मीडिया को डर में क्यों रखा जाएगा? आखिर एक सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं होना चाहिए. मीडिया लोकतंत्र का रीढ़ होता है. स्वतंत्र मीडिया आवश्यक तत्व है और इस तरह मीडिया कर्मियों को दबाव में रखना ठीक नहीं. जेम्स मैडिसन ने कहा था कि एक लोकप्रिय सरकार बिना किसी लोकप्रिय जानकारी या जानकारी प्राप्त करने के संसाधन के बिना एक त्रासदी होती है. मिस्र, लीबिया, ट्यूनीशिया में लंबे समय तक शासन करने वाले तानाशाह को 2011 में बाहर करने में मीडिया की भूमिका बड़ी रही है. क्या यही खबर है कि आप कुछ छिपाना चाहती हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










