एटीएम से नकदी उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
एटीएम मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी कर मोटी रकम उड़ाने वाले एक गिरोह का भंड़ाफोड़ विधाननगर पुलिस ने किया है.
विधाननगर. एटीएम मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी कर मोटी रकम उड़ाने वाले एक गिरोह का भंड़ाफोड़ विधाननगर पुलिस ने किया है. मामले में पुलिस ने पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम जॉनी गोयल (40) है. गिरोह के सदस्य राज्य में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को निशाना बनाते थे. मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी एटीएम मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी कर उसमें से मोटी रकम गायब कर लेते थे. इस तरह की शिकायत पिछले दिनों विधाननगर पुलिस को मिली थी. साल्टलेक के सीजे ब्लॉक में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा सॉल्टलेक के, सी जे ब्लॉक में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक एटीएम से पैसे गायब होने का मामला दर्ज कराया गया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और एटीएम में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग संदेहास्पद स्थिति में एटीएम में दिखे. पुलिस ने जब ध्यान से देखा तो वह व्यक्ति एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करता दिखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए