पूर्व रेल मंत्री मुकुल राय अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

पूर्व रेल मंत्री मुकुल राय की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. पूर्व रेल मंत्री मुकुल राय की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से मुकुल राय को खाने में दिक्कत हो रही थी. वह ठीक से खाना नहीं खा पा रहे थे. नतीजतन उनकी हालत दिनों दिन खराब हो रही थी. जिसे देखते हुए उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पारिवारिक डाॅक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी. उल्लेखनीय है कि कभी तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो की हैसियत रखने वाले मुकुल राय अचानक भाजपा में चले गये थे. कृष्णानगर से भाजपा के टिकट पर जीतने के बाद वह वापस तृणमूल कांग्रेस में चले गये. उनके साथ अर्जुन सिंह भी तृणमूल कांग्रेस से भाजपा और फिर तृणमूल कांग्रेस में वापसी के करने के बाद वापस फिर से भाजपा के टिकट पर बैरकपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. टिकट मिलते ही अर्जुन सिंह, मुकुल राय से आशीर्वाद लेने उनके घर भी गये थे. जहां मुकुल ने उनके विजयी होने का आशीर्वाद भी दिया था. इस दौरान उनके सिर का ऑपरेशन भी हुआ था. इसके बाद से ही वह सक्रिय राजनीति से दूर होकर घर पर ही रहते हैं, लेकिन कुछ दिनों से भोजन नहीं कर पाने व सेहत में आ रही गिरावट को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola