शिवपुर में हुई जिला भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक

Updated:
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत संगठन के ध्वजारोहण के साथ की गयी.

विज्ञापन

हावड़ा. हावड़ा सदर जिला भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के सियाल डांगा में हुई. इस अवसर पर प्रधान अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार उपस्थित थे. इस मौके पर जिला कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत संगठन के ध्वजारोहण के साथ की गयी. ध्वजारोहरण जिला अध्यक्ष राम प्रसाद भट्टाचार्य ने किया. जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव पास किये गये. बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों का समर्थन किया. जिला कार्यकारिणी की बैठक का संचालन जिला भाजपा सचिव अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष अभिलाष घोष ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने हाल के चुनाव में हार से हताश पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola