युवक का खेत में मिला शव, हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 1:35 AM
उदयनारायणपुर थाना अंतर्गत उत्तर मानश्री इलाके में रविवार सुबह एक युवक का शव जूट के खेत से बरामद किया गया.
हावड़ा. उदयनारायणपुर थाना अंतर्गत उत्तर मानश्री इलाके में रविवार सुबह एक युवक का शव जूट के खेत से बरामद किया गया. वह शनिवार शाम से लापता था. मृतक की शिनाख्त समीर बाग (35) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बताया जा रहा है कि शराब खरीदने को लेकर युवक की हत्या की गयी है. हालांकि इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्थानीय एक शराब विक्रेता ने समीर को 3500 हजार रुपये शराब खरीदने के लिए दी थी, लेकिन समीर ने उसे शराब खरीद कर नहीं दी. उसने रुपये भी नहीं लौटाये. शाम को समीर अपने घर पहुंचा. शराब विक्रेता भी समीर को खोजते हुए उसके घर चला गया. बताया जा रहा है कि शराब विक्रेता उसे घर से बुलाकर बाहर ले गया. रात तक समीर घर नहीं लौटा. परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. रविवार सुबह ग्रामीणों ने समीर को जूट के खेत में अचेत हालत में देखा. परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










