बुदबुद रनडीहा गांव से दामोदर में डूबे युवक का मिला शव

Updated:
विज्ञापन

एक युवक अभिषेक सिंह(23) नहाने के इरादे से नदी में उतर गया. उसके बाद उसका पता नहीं चला.

विज्ञापन

पानागढ़. बुदबुद थाना क्षेत्र के चाकतेतुल ग्राम पंचायत स्थित रनडीहा गांव से दामोदर नदी(डैम) में नहाने गया युवक वहां डूब कर लापता हो गया. इसकी सूचना पाकर पुलिस शनिवार सुबह वहां पहुंची और आपदा मोचन बल (डीआरएफ) की टीम को बुलाया. फिर डीआरएफ के गोताखोरों ने बोट के साथ नदी में तलाश शुरू की.

काफी देर बाद में रात नदी से दो शव बरामद हुए. इनमें से एक डूबे हुए अभिषेक सिंह का शव है. दूसरे शव की शिनाख्त हो रही है. दुर्गापुर न्यूटाउनशिप थाना क्षेत्र के रहने वाले छह दोस्त शुक्रवार शाम रनडीहा में दामोदर नदी(डैम) के पास घूमने आये थे. एक युवक अभिषेक सिंह(23) नहाने के इरादे से नदी में उतर गया. उसके बाद उसका पता नहीं चला. घटना के बाद तीन दोस्त मौके से भाग गये. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. दो दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

शनिवार सुबह से दामोदर में डीआरएफ के गोताखोर युवक को तलाश रहे हैं, पर अभी तक उसका पता नहीं चला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola