गलसी बाजार में ट्रक ने बाइक को ठोका, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान के गलसी बाजार स्कूल के पास तेज गति से आये एक ट्रक ने बेकाबू होकर सामने एक बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि उस पर सवार दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया.

विज्ञापन

पानागढ़.

पूर्व बर्दवान के गलसी बाजार स्कूल के पास तेज गति से आये एक ट्रक ने बेकाबू होकर सामने एक बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि उस पर सवार दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. उसकी हालत अस्पताल में गंभीर बतायी जा रही है. मृतक की शिनाख्त शेख सलीम(32) के तौर पर की गयी है. घटना के बाद गुस्साये स्थानीय लोगों ने सड़क अवरोध किया. बाद में सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और परिस्थिति नियंत्रित की. शव को कब्जे में लेकर ऑटोप्सी के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया. हादसे में घायल शख्स का नाम खोकन मोल्ला बताया गया है. वह अस्पताल में उपचाराधीन है. दोनों का संबंध उक्त थाना क्षेत्र के बाबला गांव से है. घातक ट्रक को जब्त कर उसके चालक को पुलिस तलाश रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola