विश्वभारती के प्रोफेसर के खिलाफ थाने में यौनाचार का मामला
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय विवि की आंतरिक कमेटी से भी शिकायत
विज्ञापन
बोलपुर.
विश्वभारती विश्वविद्यालय में फिर छात्राओं के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. इस बार यहां की तीन छात्राओं की यौन शोषण की शिकायत पर एक प्रोफेसर के खिलाफ शांतिनिकेतन महिला थाने में केस दर्ज किया गया है. छात्राओं ने विश्वभारती की आंतरिक कमेटी से भी शिकायत की है. आरोप के अनुसार विश्वभारती के भाषा भवन के अरबी विभाग की कई छात्राओं को अतिथि प्रोफेसर आये दिन आपत्तिजनक संदेश भेजा करता था. यह भी कि छात्राओं को कभी परीक्षा में अच्छे नंबर लाने, पास होने तो कभी जिंदगी संवारने का झांसा देकर ‘रात रुकने”” को कहा जाता था. 28 मार्च को तीन छात्राओं ने विश्वभारती की आंतरिक कमेटी से भी शिकायत की है. इस संबंध में विश्वभारती के अधिकारियों की प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है. शनिवार को शांतिनिकेतन महिला थाने में तीनों छात्राओं ने जाकर शिकायत की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










