ePaper

शहीद कैप्टन बृजेश के पिता ने कहा- बेटे की शहादत पर गर्व है

Updated at : 17 Jul 2024 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद कैप्टन बृजेश के पिता ने कहा- बेटे की शहादत पर गर्व है

**EDS: UNDATED PHOTO** New Delhi: Captain Brijesh Thapa with his families in an undadted photograph. Thapa along with three other army personnel was killed on Tuesday in the encounter between security forces and terrorists in Doda district. (PTI Photo) (PTI07_16_2024_000188B)

जम्मू के डोडा में दार्जिलिंग के रहनेवाले कैप्टन बृजेश थापा के शहीद होने की खबर पहुंचते ही स्थानीय लोग उनके घर के सामने जुट गये.

विज्ञापन

दार्जिलिंग. जम्मू के डोडा में दार्जिलिंग के रहनेवाले कैप्टन बृजेश थापा के शहीद होने की खबर पहुंचते ही स्थानीय लोग उनके घर के सामने जुट गये. सभी सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे. शहीद के पिता रिटायर्ड कर्नल भुवनेश्वर थापा ने कहा कि कष्ट तो उन्हें भी हो रहा है, लेकिन बेटे की शहादत पर उन्हें गर्व है. जवान की मां नीलिमा रो रही थीं. शहीद कैप्टन के पिता ने कहा कि बचपन से ही बृजेश को सेना से काफी लगाव था. दार्जिलिंग के लेबंग में उसने प्राथमिक स्तर की पढ़ाई की. 2014 में वह (भुवनेश्वर थापा) रिटायर हुए थे. स्कूली शिक्षा के बाद बृजेश मुंबई में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में भर्ती हुए. बीटेक करने के बाद उन्होंने कमांड डिफेंस सर्विस परीक्षा दी. 2018 में परीक्षा पास की. 2019 में वह सेना में शामिल हुए. दो साल तक 10 राष्ट्रीय राइफल में रहे. बाद में उनका सेना के विशेष विभाग 145 आर्मी एयर डिफेंस के अधीन जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना छावनी में तबादला किया गया. वहां पर वह ए-कंपनी का कमांडर था. सोमवार को अपने ट्रूप के साथ डोडा में चार घंटा दूर एक जंगल में अभियान चलाने के दौरान वह आतंकियों द्वारा किये गये फायरिंग में शहीद हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola