व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं होसकी है.
पुरुलिया. एक व्यक्ति का जला हुए शव पाये जाने से इलाके में हलचल मच गयी. रविवार सुबह पाड़ा थाना क्षेत्र के अनारा फांड़ी अंतर्गत रानीपुर गांव के समक्ष यह घटना हुई. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन सुबह स्थानीय लोगों ने देखा एक अज्ञात व्यक्ति का आधा जला हुआ शव रानीपुर गांव से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही पाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं होसकी है. मृतक के सिर पर चोट का निशान है. ऐसा लगता है कि उसकी पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने की कोशिश की गयी. पुलिस ने प्राथमिक तौर पर इसे हत्या का मामला बताया है. पुलिस का मानना है कि इस व्यक्ति की हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया था एवं उसे जलाने की कोशिश की गयी है. शव का पंचनामा किया गया है एवं फॉरेंसिक स्तर पर इसकी पोस्टमार्टम करने के लिए पुरुलिया सरकारी मेडिकल कॉलेज में उसे भेज दिया गया है. पुलिस शव की पहचान एवं मौत के कारणओं की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




