संसद में मीडिया पर प्रतिबंध तानाशाही कृत्य : मुख्यमंत्री

Kolkata: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee addresses during the 5th anniversary of 'Kanyasree Diwas' at Netaji Indoor Stadium, in Kolkata on Tuesday, August 14, 2018.(PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI8_14_2018_000128A)
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया पर लगाये गये कथित प्रतिबंधों को तानाशाही कृत्य करार देते हुए केंद्र की आलोचना की.
संवाददाता, कोलकाता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को संसद परिसर में मीडिया पर लगाये गये कथित प्रतिबंधों को तानाशाही कृत्य करार देते हुए केंद्र की आलोचना की. संसद भवन के प्रवेश और निकास द्वार के पास मीडियाकर्मियों को सांसदों से बातचीत करने और इसे कैमरे में रिकॉर्ड करने की इजाजत थी, लेकिन अब उन्हें उनके लिए बनाये गये घेरे में ही सीमित कर दिया गया है. विधानसभा में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में सुश्री बनर्जी ने कहा: यह तानाशाही कृत्य है. विपक्ष को इस तानाशाही के खिलाफ एकजुट होना चाहिए. सीएम ने राज्यसभा में अपनी पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन को फोन कर इस मुद्दे को उठाने को कहा. इससे पहले दिन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मीडिया पर लगाये गये प्रतिबंधों को हटाने का अनुरोध किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




