ePaper

छोटे भाई की प्रेमिका को बड़ा भाई लेकर हुआ फरार, आक्रोश में चाचा ने भतीजे की कर दी गला दबाकर हत्या

Updated at : 09 Sep 2022 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
छोटे भाई की प्रेमिका को बड़ा भाई लेकर हुआ फरार, आक्रोश में चाचा ने भतीजे की कर दी गला दबाकर हत्या

West Bengal Crime News: अपने ही छोटे भाई की प्रेमिका को शादीशुदा बड़ा भाई लेकर फरार हो गया .इस आक्रोश में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई के नाबालिग पुत्र की गला घोट कर उसकी नृशंस हत्या कर डाली.

विज्ञापन

West Bengal Crime News: पूर्व बर्दवान (East Burdwan ) जिले के मंतेश्वर थाना इलाके के पाटिकेल डांगा ग्राम में रिश्ते को तार-तार करने का मामला प्रकाश में आया है .अपने ही छोटे भाई की प्रेमिका को शादीसुदा बड़ा भाई लेकर फरार हो गया .इस आक्रोश में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई के नाबालिग पुत्र की गला घोट कर उसकी नृशंस हत्या कर डाली.

आरोपी चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी चाचा को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है . घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है.पुलिस की जांच के दौरान यह नृशंस घटना सामने आई है.आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार (Arrest) कर चुकी है. मृतक नाबालिक का नाम आशिक शेख ( 9) था .

आशिक शेख स्कूल से घर नहीं लौटा

आशिक शेख (Aashiq Sheikh) रोज की तरह गुरुवार को स्कूल गया था. स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी वह घर नहीं लौटा.परिजन तलाश करने लगे. बाद में पता चला की आशिक शेख को उसके चाचा अबू शेख के साथ अंतिम बार देखा गया था.परिजनों ने पहले उससे पूछताछ की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया. दोपहर बाद भी आशिक घर नहीं लौटा तो स्थानीय लोगों ने उसके चाचा अबू शेख को बांध दिया.बाद में पुलिस ने आकर उसे पकड़ थाने ले गई

Also Read: West Bengal Breaking News: बागुईआटी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त सत्येन्द्र गिरफ्तार, सीआईडी हिरासत में

आरोपी चाचा ने कबूला अपना जुर्म

अबू ने पुलिस को कुछ नहीं बताया, लेकिन आखिरकार रात में पुलिस पूछताछ के दौरान उसने घटना के बारे में कबूल कर लिया. अबू ने पुलिस को बताया की स्कूल की छुट्टी के बाद उसने अपने भतीजे को कब्रिस्तान ले गया. वहीं उसकी गला दबाकर हत्या कर दी . फिर उसने उसके मृत देह को एक बोरे में डाल दिया और कब्रगाह के पास के जंगल में फेंक दिया था.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने नाबालिग अबू का शव चिह्नित स्थान से बरामद कर मंतेश्वर थाने ले आई. स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह नृशंस घटना अबू के बदले की भावना के कारण हुई है. लोगों ने बताया की अबू के बड़े भाई अली शेख ने हाल ही में अबू की माशूका को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया था. इसी घटना से अक्रोषित अबू ने बदले की भावना के कारण अपने बड़े भाई के मासूम भतीजे की हत्या कर दी.पुलिस इस मामले को भी लेकर जांच पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola