चिरका गांव में शराबबंदी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला के पुरुलिया प्रखंड-एक अंचल के अधीन चिरका गांव में शराबबंदी की मांग पर वहां की महिलाओ ने सड़क पर उतर कर प्रतिवाद जताया. विरोध रैली निकाल कर शराब के कारोबार को बंद करने की मांग की.

विज्ञापन

पुरुलिया.

जिला के पुरु��िया प्रखंड-एक अंचल के अधीन चिरका गांव में शराबबंदी की मांग पर वहां की महिलाओ ने सड़क पर उतर कर प्रतिवाद जताया. विरोध रैली निकाल कर शराब के कारोबार को बंद करने की मांग की. शराब के खिलाफ संदेशों वाले पोस्टर और डंडे लेकर महिलाओं ने विरोध रैली निकाली. गांव की सुनीता महतो व शिवानी महतो ने बताया कि उनके गांव में कई ऐसे स्थान हैं, कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करते हैं. पुलिस व प्रशासन से कई बार शिकायत की गयी, पर अब तक कार्रवाई नहीं की गयी. इसलिए मजबूर होकर महिलाओं ने सड़क पर उतर कर प्रतिवाद जताया. मांग की कि गांव में शराब के गोरखधंधे को बंद कराया जाये.

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो गांव में अवैध शराब के ठेकों को जाकर वही लोग तोड़ देंगी. महिलाओं की शिकायत है कि आये दिन गांव में युवाओं से लेकर उम्रदराज लोग शराब के नशे में धुत होकर घर आते हैं, जिससे परिवार में कलह व अशांति होती है. शराब पीने से कई लोग बीमार हो रहे हैं. कइयों की जान भी जा चुकी है. शराब के चलते गांव में परिवारों का चैन व सुकून हो गया है. इसलिए वहां शराबबंदी होनी चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola