युवा साथी योजना को लेकर सियासत महिला भाजपा नेता ने भरा आवेदन

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

राज्य की युवा साथी योजना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच बांदवान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की महिला नेता मल्लिका भुईंया ने बाराबाजार ब्लॉक कार्यालय के पास लगे शिविर में आवेदन किया.

विज्ञापन

पुरुलिया.

राज्य की युवा साथी योजना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच बांदवान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की महिला नेता मल्लिका भुईंया ने बाराबाजार ब्लॉक कार्यालय के पास लगे शिविर में आवेदन किया. भाजपा की बान्दुआन-2 मंडल सह-सभा अध्यक्षा मल्लिका भुईंया लाइन में खड़ी होकर फॉर्म भरती नजर आयीं.

राजनीतिक पृष्ठभूमि और बयान

पिछले पंचायत चुनाव में मल्लिका भुईंया पंचायत समिति के लिए भाजपा उम्मीदवार रहीं और 14 वोट से पराजित हुई थीं. मल्लिका भुईंया सिद्धो-कान्हो-बिरसा विश्वविद्यालय से संस्कृत में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं और 2023 से सक्रिय राजनीति में हैं. मल्लिका भुईंया ने कहा कि नागरिक और शिक्षित होने के नाते आवेदन किया है. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के बाद भी रोजगार नहीं मिला और सरकार को भत्ता के बजाय नौकरी देनी चाहिए.

तृणमूल और भाजपा के बयान

तृणमूल के बाराबाजार ब्लॉक सह-सभापति उत्तम मिश्र ने कहा कि भाजपा नेता योजनाओं का विरोध करते हैं, फिर भी उनके कार्यकर्ता लाभ लेते हैं. युवा तृणमूल के पुरुलिया सह-सभापति बिकाश महतो ने कहा कि यह बेरोजगार भत्ता नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए 1500 रुपये मासिक सहायता है. भाजपा के बांदवान प्रभारी वृंदावन महतो ने कहा कि यह सरकारी योजना है और सभी पात्र युवा लाभ ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि योजना दलीय मतभेद से ऊपर है. पुरुलिया जिले में अब तक युवा साथी के लिए 45,010 आवेदन जमा हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola