ePaper

West Bengal : बर्दवान जिला पुलिस ने जब्त किया अवैध पटाखों का जखीरा, तीन गिरफ्तार

Updated at : 12 Oct 2022 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : बर्दवान जिला पुलिस ने जब्त किया अवैध पटाखों का जखीरा, तीन गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बर्दवान में दीपावली और काली पूजा के पहले बर्दवान जिला पुलिस द्वारा जिला के विभिन्न थाना इलाकों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया.इस अभियान के तहत भारी संख्या में प्रतिबंधित पटाखों को जब्त किया गया है. इस मामले में पुलिस ने तीन कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बर्दवान में दीपावली और काली पूजा के पहले बर्दवान जिला पुलिस द्वारा जिला के विभिन्न थाना इलाकों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ चले इस अभियान के तहत भारी संख्या में प्रतिबंधित पटाखों को जब्त किया गया है. इस मामले में पुलिस ने तीन कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया.

undefined
पुलिस की ओर से अभियान रहेगा जारी

जिला पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन ने बताया की दीपावली और काली पूजा को देखते हुए जिले के नादनघाट, मंगलकोट तथा कलना थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया. जिसके तहत हजारों की संख्या में अवैध तथा प्रतिबंधित पटाखों को जब्त किया गया है तथा 3 कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है .मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने दीपावली और काली पूजा के पूर्व ही अपना अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस के इस अभियान के कारण पटाखों को बेचने वाले दुकानदारों, कारोबारियों में दहशत फैल गया है . पुलिस को सूचना मिली की चोरी-छिपे तथा अवैध रूप से पटाखों को दुकानदार बेच रहे हैं. इस सूचना के बाद पुलिस ने जिले के इन तीन थाना क्षेत्रों में मंगलवार की देर रात विशेष अभियान चलाया.

undefined
ग्रीन पटाखोंं की बिक्री पर पुलिस की निगरानी

छापेमारी अभियान को लेकर बर्दवान पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और अवैध पटाखों के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा. गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश है कि इस बार सिर्फ ग्रीन पटाखों की ही बिक्री होनी चाहिए. पुलिस को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी की बाजारों में सिर्फ ग्रीन पटाखें (green crackers) ही बिकने चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जहां अवैध पटाखों की बिक्री होगी उस राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस कमिश्नर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा. ऐसे में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से निगरानी रखी जानी चाहिए. ऐसे में पुलिस की ओर से जिलों में भी अभियान शुरु हो गया है.

undefined

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola