नोटों संग कुड़मी समाज के मुखिया का वीडियो वायरल, अजीत महतो ने बतायी साजिश

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

पुरुलिया.

जिला के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आदिवासी कुड़मी समाज के मुखिया अजीत प्रसाद महतो कुछ लोगों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और सामने नोटों की गड्डियां रखी दिख रही हैं. यह वीडियो जयपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विश्वजीत महतो के पिता अजीत प्रसाद महतो से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पायी है. इस वीडियो पर सवाल उठाते हुए अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि विभिन्न आंदोलनों के दौरान काफी रुपये खर्च होते हैं और यह पुराना वीडियो हो सकता है. उन्होंने पूरे मामले को फर्जी व अपमानजनक बताते हुए इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस की साजिश होने का अंदेशा जताया.

राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप

वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक दलों के बीच बहस तेज हो गई है. भाजपा समर्थक इसे तृणमूल कांग्रेस की नाकाम कोशिश बता रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है.

साजिश से तृणमूल का इनकार

इधर, पुरुलिया में तृणमूल के जिलाध्यक्ष राजीव लोचन सोरन ने कहा कि इस वीडियो से तृणमूल का संबंध नहीं है. आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में जैसे अजीत प्रसाद महतो नोटों की गड्डियों के सामने बैठे दिख रहे हैं, उससे समाज के नाम पर चल रहे आंदोलन पर सवाल उठते हैं और जनता चुनाव में इसका जवाब देगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola