गृह शिक्षक की अस्वाभाविक मौत

शव के कई टुकड़े हो गये थे. कपड़े देखकर घरवालों ने उनकी पहचान की.
रूपनारायणपुर. सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर पुलिस फांड़ी अंतर्गत डीएवी स्कूल के पीछे हटात कॉलोनी के निवासी व पेशे से प्रतिष्ठित गृह शिक्षक उमाशंकर शर्मा (48) की रविवार सुबह अस्वाभाविक मौत हो गयी. रविवार सुबह रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो के अंतिम छोर पर चित्तरंजन जाने की ओर उनका शव बरामद हुआ. शव के कई टुकड़े हो गये थे. कपड़े देखकर घरवालों ने उनकी पहचान की. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थी और काफी दिनों से वह बीमार थे. रविवार को इलाज के लिए वे पटना जानेवाले थे. सुबह अपना मोबाइल फोन छोड़कर पैदल ही घर यह बोलकर निकले कि जल्दी एक काम करके आ रहा हैं और वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने तलाश शुरू कर दी. इतने में रूपनारायणपुर स्टेशन पर एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली. सीतारामपुर जीआरपी ने शव को आसनसोल महकमा अस्पताल भेज दिया. प्राथमिक अनुमान है कि उन्होंने आत्महत्या की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




