ePaper

तारापीठ मंदिर में दर्शन करने आए एक दर्शनार्थी की हुई अस्वाभाविक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 22 Sep 2022 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
तारापीठ मंदिर में दर्शन करने आए एक दर्शनार्थी की हुई अस्वाभाविक मौत, जांच में जुटी पुलिस

तारापीठ मंदिर में मां तारा का दर्शन करने आए एक दर्शनार्थी की गुरुवार की सुबह अस्वाभाविक मौत हो गई.मृतक व्यक्ति का पहचान नहीं हो पाई है .पुलिस तथा मंदिर कमेटी के लोग मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रहे हैं.

विज्ञापन

बीरभूम जिले के रामपुरहाट तारापीठ मंदिर में मां तारा का दर्शन करने आए एक दर्शनार्थी की गुरुवार की सुबह अस्वाभाविक मौत हो गई .घटना को लेकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. फिलहाल उक्त मृतक व्यक्ति का पहचान नहीं हो पाई है .पुलिस तथा मंदिर कमेटी के लोग मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रहे हैं.

मंदिर परिसर में दर्शन करने के दौरान हुई मौत

आज सुबह मंदिर में मां तारा का दर्शन करने आए एक दर्शनार्थी अस्वस्थ अवस्था में मंदिर परिसर में मौजूद शिव मंदिर के पास पड़ा हुआ मिला. तत्काल पुलिस उसे उद्धार कर रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई .लेकिन चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

मौत कैसे हुई है इस पर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उक्त व्यक्ति की मौत कैसे हुई है. फिलहाल घटना को लेकर तारापीठ मंदिर परिसर में सनसनी फैल गई है .मंदिर कमेटी के लोग मामले को लेकर पुलिस के साथ सहयोग कर रहे है

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola