आसनसोल : चलती रहेंगी दो जोड़ी साप्ताहिक विशेष ट्रेनें

Updated at : 03 Sep 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल : चलती रहेंगी दो जोड़ी साप्ताहिक विशेष ट्रेनें

रेलवे का लक्ष्य यात्रियों के लिए सुविधाजनक व आरामदेह परिवहन की सुविधा देना है. इस मौसम में यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निबटने के लिए रेलवे ने 06085/06086 एर्नाकुलम-पटना-एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल और 06059/06060 कोयंबटूर-बरौनी जंक्शन-कोयंबटूर साप्ताहिक विशेष ट्रेन को इसके मौजूदा मार्ग, समय, संरचना व ठहराव के अनुसार विस्तारित करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

आसनसोल.

रेलवे का लक्ष्य यात्रियों के लिए सुविधाजनक व आरामदेह परिवहन की सुविधा देना है. इस मौसम में यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निबटने के लिए रेलवे ने 06085/06086 एर्नाकुलम-पटना-एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल और 06059/06060 कोयंबटूर-बरौनी जंक्शन-कोयंबटूर साप्ताहिक विशेष ट्रेन को इसके मौजूदा मार्ग, समय, संरचना व ठहराव के अनुसार विस्तारित करने का निर्णय लिया है. इस पर जोन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 06085 एर्नाकुलम-पटना साप्ताहिक विशेष 13.09.2024 और 29.11.2024 के बीच (12 ट्रिप) हर शुक्रवार को एर्नाकुलम से रवाना होगी तथा 06086 पटना-एर्नाकुलम साप्ताहिक विशेष 16.09.2024 और 02.12.2024 के बीच (12 ट्रिप) हर सोमवार को पटना से रवाना होगी. 06059 कोयंबटूर-बरौनी जंक्शन साप्ताहिक विशेष 10.09.2024 और 26.11.2024 के बीच (12 ट्रिप) हर मंगलवार को कोयंबटूर से रवाना होगी तथा 06060 बरौनी जंक्शन-कोयंबटूर साप्ताहिक विशेष 13.09.2024 और 29.11.2024 के बीच (12 ट्रिप) हर शुक्रवार को बरौनी जंक्शन से रवाना होगी. इसके अलावा, 06060 बरौनी जंक्शन-कोयंबटूर साप्ताहिक विशेष के जोलारपेट्टै जंक्शन पर समय में संशोधन किया गया है. यह ट्रेन जोलारपेट्टै जंक्शन पर 22:00 बजे के बजाय 21:55 बजे पहुंचेगी और 22:02 बजे के बजाय 22:05 बजे रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola