किया गया ब्रिज का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ब्रिज के नीच जलजमाव की समस्या को दूर करने का प्रयास

विज्ञापन

आसनसोल. नगर निगम की तरफ से भगत सिंह मोड़ से जुबली मोड़ को जोड़ने वाले सेनरेले रेल ब्रिज का निरीक्षण किया गया. इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय, उप मेयर वसीम उल हक, पार्षद तरुण चक्रवर्ती सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे. मेयर ने कहा कि आसनसोल रेल डिवीजन के डीआरएम को उन्होंने फोन पर सेनरेले ब्रिज के नीचे जल जमाव की बात कही थी. डीआरएम ने अपने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को भेजा है और उनके साथ मिलकर निगम भी इसकी जांच कर रहा है. यह देखा जा रहा है कि कैसे रेल और आसनसोल नगर निगम इस ब्रिज के नीचे जलजमाव की समस्या को दूर कर सकते हैं. मेयर ने कहा कि थोड़ी सी बारिश होने पर भी इस ब्रिज के नीचे पानी जम जाता है. जिससे आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना होना पड़ता है. आसनसोल का यह महत्वपूर्ण मार्ग है. हाइवे से आसनसोल और झारखंड से आने वाले वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं. कई बड़े अस्पताल भी इस रास्ते में पड़ते हैं. जिलाशासक कार्यालय भी इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है. इसलिए इसका समाधान कैसे हो इसपर जल्द फैसला लिया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola