घर में अकेली महिला से रेप की कोशिश में गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान के मंगलकोट थाना क्षेत्र के क्षीरग्राम के एक घर में अकेली महिला से दुष्कर्म की कोशिश में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका नाम रफीकुल शेख बताया गया है.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान के मंगलकोट थाना क्षेत्र के क्षीरग्राम के एक घर में अकेली महिला से दुष्कर्म की कोशिश में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका नाम रफीकुल शेख बताया गया है. बुधवार को कटवा महकमा अदालत में पेश करने पर उसे पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि क्षीरग्राम के एक घर से पति व बेटा काम के सिलसिले में निकले थे और गृहिणी(40) अकेली थी. मंगलवार को घर में अकेली महिला को देख कर आरोपी अंदर घुस गया और उसका मुंह दबा कर जबर्दस्ती करने लगा. हाथापाई के दौरान महिला का वस्त्र खुल गया. घर के अंदर आरोपी चाकू लेकर पीड़िता पर वार करनेवाला था. तभी किसी तरह उसके चंगुल से बच कर पीड़िता घर से बाहर निकली और शोर मचाने लगी. इसे सुन कर आसपास के लोग जुट गये, तब आरोपी वहां से भाग गया. पीड़ित महिला को स्थानीय लोग नजदीकी अस्पताल ले गये. मंगलवार शाम पीड़िता की शिकायत पर मंगलकोट थाने में केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी रफीकुल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी मंगलकोट थाना क्षेत्र के कुरुम्बा गांव का बाशिंदा और पेशे से राजमिस्त्री है. वह महिला के पड़ोस में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था. कटवा के एसडीपीओ काशीनाथ मिस्त्री ने बताया कि आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन