बेंगलुरु में प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत

Updated:
विज्ञापन
बेंगलुरु में प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत

शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद कर्नाटक पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

कर्नाटक में काम के दौरान कोटशीला के प्रवासी मजदूर की मौत पुरुलिया. जिले के कोटशिला थाना क्षेत्र के चेक्या गांव निवासी 37 वर्षीय प्रवासी मजदूर प्रसन्न कुमार की कर्नाटक के बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह उन्हें बेहोश अवस्था में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद कर्नाटक पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार प्रसन्न करीब एक वर्ष पहले काम के सिलसिले में बेंगलुरु के सिम्पिगेहाली थाना क्षेत्र के नागबारा इलाके में गये थे. उनकी पत्नी कुस्ती कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह घर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे, लेकिन अचानक यह दुखद घटना हो गयी. उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है. चेक्या गांव के निवासी भोला पांडेय ने फोन पर बताया कि बुधवार रात दोनों ने साथ भोजन किया था और अलग-अलग कमरों में सोए थे. सुबह प्रसन्न की कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर कंपनी के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि प्रसन्न उच्च रक्तचाप की दवा लेते थे. घटना की सूचना मिलते ही झालदा-2 के बीडीओ अभिषेक चक्रवर्ती और कोटशिला थाने के आइसी मृतक के घर पहुंचे. बीडीओ ने बताया कि परिजनों के अनुसार मौत नींद में हुई प्रतीत होती है और कर्नाटक पुलिस मामले की जांच कर रही है. क्षेत्रीय भाजपा विधायक नरहरी महतो ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक पुलिस से बात की है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. वहीं जिला तृणमूल कांग्रेस चेयरमैन व पूर्व मंत्री शांतिराम महतो, जिला अध्यक्ष राजीव लोचन सोरेन तथा बाघमुंडी विधायक सुशांत महतो भी मृतक के घर पहुंचे और परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. शांतिराम महतो ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से शव लाने में सहयोग किया गया है और पार्टी परिवार के साथ खड़ी है. रविवार दोपहर गांव के श्मशान घाट पर प्रसन्न कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया. पुलिस जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola