पुरुलिया में माओवादियों के नाम से पोस्टर मिलने से सनसनी

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पोस्टर देखकर पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस कार्यालय और प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर चिपकाये गये पोस्टर, पुलिस ने शुरू की जांच

पुरुलिया. जिले के बादुवान के जंगलमहल इलाके में माओवादियों के नाम से सफेद कागज पर लाल स्याही से लिखे पोस्टर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. रविवार सुबह बादुवान थाना क्षेत्र के कुमड़ा इलाके में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय और यजपुर प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर कई पोस्टर चिपकाये हुए पाये गये.

स्थानीय लोगों ने पोस्टर देखकर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद बादुवान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टरों को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने पोस्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा साजिशकर्ताओं की तलाश तेज कर दी है. पोस्टरों में टीएमसी, माकपा और झारखंड से जुड़े राजनीतिक दलों के आठ लोगों के नाम लेकर चेतावनी दी गयी है कि जनता की अदालत में उनका मुकदमा होगा. पंचायत परियोजनाओं में भ्रष्टाचार, नौकरी के नाम पर पैसे वसूलने सहित कई आरोप लगाये गये हैं. पोस्टर के अंत में लिखा गया है कि इस बार माओवादियों का खेल होगा.

हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये पोस्टर पहले मिले माओवादी पोस्टरों से अलग प्रतीत हो रहे हैं. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व बादुवान विधानसभा क्षेत्र के बोडो थाना इलाके में भी इसी प्रकार के पोस्टर बरामद किये गये थे.

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola