बोलपुर पुलिस ने पकड़ा 65 किलो गांजा, तीन गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बीरभूम जिले के बोलपुर थाने की पुलिस ने विवेकानंद पल्ली इलाके के एक घर में छापेमारी करके लगभग 65 किलोग्राम गांजा जब्त किया.
विज्ञापन
बोलपुर.
बीरभूम जिले के बोलपुर थाने की पुलिस ने विवेकानंद पल्ली इलाके के एक घर में छापेमारी करके लगभग 65 किलोग्राम गांजा जब्त किया. सोमवार देर रात हुई इस कार्रवाई में गांजा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया. मंगलवार को बोलपुर महकमा अदालत में पेश करने पर तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. रिमांड में आरोपियों से पुलिस यह जानने में लगी है कि गांजा ये लोग कहां से लाकर किसे सप्लाई करते थे. इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस को गुप्त सूचना थी कि उक्त इलाके में गांजा तस्करी की जा रही है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन