आरपीएफ ने दो किलो गांजा किया बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल रेलवे स्टेशन में दुर्गा पूजा, छठ एवं काली पूजा को लेकर आरपीएफ की टीम लगातार जांच कर रही है.
विज्ञापन
आसनसोल.
आसनसोल रेलवे स्टेशन में दुर्गा पूजा, छठ एवं काली पूजा को लेकर आरपीएफ की टीम लगातार जांच कर रही है. सोमवार को दो नंबर प्लेटफार्म के गेट पर गांजे से भरा एक लावारिस बैग मिला. जब आरपीएफ का ध्यान इसपर पड़ा तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी. आसनसोल मंडल के डॉग स्क्वाड की टीम को जांच के लिए भेजा गया. नारकोटिक्स की जांच के लिए गये तूफान नामक डॉग ने सूंघ कर इसमें गांजे की पुष्टि की. जांच में भीतर से दो किलो गांजा पाया गया. मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर की जा रही है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन