जमशेदपुर से चोरी हुए सेलफोन पुरुलिया के बलरामपुर से बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

झारखंड के जमशेदपुर के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राकामाइन इलाके से दो दिन पहले एक मोबाइल दुकान से 61 सेलफोन और एक टैब चोरी हो गये थे. इस बाबत झारखंड पुलिस ने सीमावर्ती पुरुलिया जिले के थाना से भी संपर्क साधा था.
विज्ञापन
पुरुलिया.
झारखंड के जमशेदपुर के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राकामाइन इलाके से दो दिन पहले एक मोबाइल दुकान से 61 सेलफोन और एक टैब चोरी हो गये थे. इस बाबत झारखंड पुलिस ने सीमावर्ती पुरुलिया जिले के थाना से भी संपर्क साधा था. जिला के बलरामपुर थाने की पुलिस ने फोन ट्रैक करते हुए मंगलवार रात डाकबंगलो इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. उनके नाम सागर सिंह व घनश्याम सिंह बताये गये हैं. दोनों बलरामपुर थाना क्षेत्र के चुटकीडी गांव के निवासी हैं. आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी के 61 नये मोबाइल फोन और एक टैब बरामद कर लिये गये. बुधवार को पुरुलिया जिला अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को तीन दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया. इस बाबत प्रेस मीट में पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत बनर्जी ने बताया कि झारखंड के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राकामाइन इलाके में एक मोबाइल फोन की दुकान से सेलफोन चोरी की घटना की सूचना मिली थी.चुराये गये फोन को ट्रैक कर रही पुलिस को उनकी लोकेशन पुरुलिया के बलरामपुर थाना क्षेत्र में मिली. फिर बलरामपुर थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर-दबोचा. उनके कब्जे से चोरी के सेलफोन व टैब बरामद कर लिये गये. पुरुलिया कोर्ट में पेश कर आरोपियों को तीन दिनों की पुलिस रिमांड में लिया गया है. पुलिस को लगता है कि आरोपी, सेलफोन चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










