गलसी के होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 12 युवतियों और पांच युवकों को किया गया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना इलाके के सिमनोर मोड़ स्थित एक होटल ‘आहार होटल एंड लॉज’ में अवैध रूप से दिनदहाड़े जिस्मफरोशी का कारोबार चलने की मिली गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया.
विज्ञापन
पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना इलाके के सिमनोर मोड़ स्थित एक होटल ‘आहार होटल एंड लॉज’ में अवैध रूप से दिनदहाड़े जिस्मफरोशी का कारोबार चलने की मिली गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. छापामारी अभियान में मंगलवार दोपहर 12 युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया. इस अभियान का नेतृत्व जिला पुलिस के डीएसपी अजय शंकर चटर्जी ने किया. मौके पर अन्य पुलिस अधिकियोंरी में सीआइ शैलेंद्र उपाध्याय, गलसी थाना प्रभारी अरुण सोम व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार 12 युवतियों के साथ ही पांच युवक गिरफ्तार किये गये हैं. गिरफ्तार होने वालों में होटल का मालिक और होटल का मैनेजर भी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि उक्त होटल की आड में विगत कई माह से देह व्यापार का कारोबार चल रहा था. मंगलवार को गुप्त सूचना के बाद दोपहर में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ रेड मारी गयी. इस दौरान रंगे हाथों देह व्यापार के कारोबार से जुड़ी युवतियों और युवकों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ अन्य सामग्री भी होटल से जब्त की गयी. अभियान के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन