वृद्ध महिला का शव मिलने से मारकोनी इलाके में सनसनी

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

गुरुवार सुबह इस्पात नगर के मारकोनी इलाके में एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

गुरुवार सुबह इस्पात नगर के मारकोनी इलाके में एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर बी-जोन फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये विधान नगर महकमा अस्पताल भेजा.

पुलिस ने मृतका के पास से एक बैग भी बरामद किया. मृत महिला की पहचान माया मुखर्जी (69) के रूप में हुई है, जो इस्पात नगर के तिलक रोड इलाके की निवासी थीं.

बकरी चराने गये युवकों ने शव देखा पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह कुछ युवक बकरी चराने के लिए इलाके में गये थे, तभी उन्होंने झाड़ियों में महिला का शव पड़ा देखा. युवकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और बाद में दुर्गापुर उपजिला अस्पताल भेज दिया गया.

माया मुखर्जी 31 मई से घर से लापता थीं. उनके पुत्र दीपांकर मुखर्जी ने शव की पहचान की. पुलिस का कहना है कि महिला का शव तिलक रोड से इतनी दूर मारकोनी इलाके में कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola