होटल व्यवसायी के घर पर अराजक तत्वों का हमला

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत हिलव्यू के कुंद्रा निवास के रहने वाले होटल एक्सेलेंसी के मालिक मोनिंदर कुंद्रा के घर पर कुछ अराजक तत्वों ने शराब की बोतलें फेंकी. जिससे इलाके के लोग तथा कुंद्रा परिवार आंतकित है.

विज्ञापन

आसनसोल.

आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत हिलव्यू के कुंद्रा निवास के रहने वाले होटल एक्सेलेंसी के मालिक मोनिंदर कुंद्रा के घर पर कुछ अराजक तत्वों ने शराब की बोतलें फेंकी. जिससे इलाके के लोग तथा कुंद्रा परिवार आंतकित है. हमले में उनके घर के भीतर खड़ी गाड़ी का कांच टूट गया. श्री कुंद्रा ने आसनसोल दक्षिण थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच के लिए घर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज हासिल किया. सीसीटीवी फुटेज के वीडियो में दो लोगों को कार से निकलकर बोतलें फेंकते देखा गया है. श्री कुंद्रा ने बताया कि बुधवार की रात सवा दो बजे एक कार से दो नकाबपोश निकले और उनके घर में शराब की बोतलें फेंक कर फरार हो गये. सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना देखी गयी है. गुरुवार सुबह उठकर देखा तो घर के आंगन में जहां तहां कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे. उनकी कार का कांच टूट गया है. शराब की बाेतले देखकर लग रहा था कि यह किसी आम आदमी का काम नहीं है. किसी रसूखदार व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि इस इलाके में उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है. बीते दिनों आसनसोल क्लब के चुनाव के दौरान कुछ गहमा गहमी का माहौल था. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उनके घर पर हमले के पीछे की वजह क्लब का चुनाव परिणाम हो सकता है. उन्होंने बताया कि वह एक होटल व्यवसायी हैं. देर रात घर आना जाना होता है. जब उनके घर पर इस प्रकार से हमला हो सकता है तो सड़क पर कोई कैसे सुरक्षित रह सकता है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्तियों को देखा गया है. जिनमें से एक ने हेलमेट पहनी थी और दूसरे के मुंह कपड़े से ढंका हुआ था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola