ePaper

पंचायत चुनाव : पुरुलिया में भाजपा नेता की रहस्यमयी मौत, तृणमूल पर लगा हत्या का आरोप

Updated at : 03 Jul 2023 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत

बिहार के मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान खूनी हिंसा जारी है.पंचायत चुनाव से पहले राज्य में फिर भाजपा कार्यकर्ता की रहस्यमयी मौत की घटना से राज्य की राजनीति गरमा गई है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का खूनी खेल जारी है. साबंग के बाद पुरुलिया में भाजपा कार्यकर्ता बंकिम हांसदा का खून से लथपथ शव मिला है.मानबाजार इलाके की इस घटना के बाद इलाके में उत्तेजना का माहौल बना हुआ है. पंचायत चुनाव से पहले राज्य में फिर भाजपा कार्यकर्ता की रहस्यमयी मौत की घटना से राज्य की राजनीति गरमा गई है. चुनाव प्रचार के लिए निकलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता का खून से लथपथ शव मिला है. इससे इलाके में हड़कंप मच गई है. भाजपा का दावा है कि पार्टी नेता की हत्या तृणमूल के लोगों ने की है. हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने तृणमूल के इन आरोपों से इनकार किया है.

तालाब के किनारे मिला था शव

स्थानीय लोगों ने तालाब के किनारे भाजपा नेता शव पड़ा देखा. इसकी सूचना बोरो थाने को दी गई. परिवार का कहना है कि बंकिम रविवार दोपहर को ही घर से निकले थे. रात तक जब भाजपा नेता घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनको ढूढंना शुरु कर दिया था.

भाजपा ने तृणमूल पर लगाया आरोप

इस घटना में भाजपा ने तृणमूल पर हत्या का आरोप लगाया है. भाजपा के पुरुलिया जिला अध्यक्ष विवेक रंगा ने कहा, हमें यकीन है कि पंचायत चुनाव से पहले क्षेत्र में आतंक पैदा करने के लिए बंकिम हांसदा की हत्या की गई है. इसमें तृणमूल का स्पष्ट समर्थन है. विपक्षी दल के उम्मीदवारों को डराना-धमकाना और सत्ता पक्ष के सेवक बनकर नामांकन वापस लेना, इन सब कामों में पुलिस लगी हुई है.

भाजपा के आरोपों को तृणमूल ने किया इंकार

तृणमूल ने भाजपा के सभी आरोपों से इनकार किया है. तृणमूल के पुरुलिया जिला अध्यक्ष सौमेन बेलथरिया ने कहा, आरोप पूरी तरह से निराधार हैं . तृणमूल इस तरह की राजनीति नहीं करती. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा के पैरों के नीचे से जमीन खिसकती जा रही है. इसलिए वे इस तरह के झूठे आरोप लगाकर माहौल गरमाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola