मेमारी: तृणमूल की गुटीय झड़प में जख्मी एक ने दम तोड़ा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी के टोल प्लाजा को केंद्र कर चार दिन पहले विधायक मधुसूदन भट्टाचार्य और तृणमूल कांग्रेस के मेमारी ब्लॉक-एक के अध्यक्ष नित्यानंद बनर्जी के गुट के बीच हुई झड़प में बुरी तरह जख्मी एक कार्यकर्ता ने गुरुवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. उसका नाम अंशुमान चतुर्वेदी(40) बताया गया है.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी के टोल प्लाजा को केंद्र कर चार दिन पहले विधायक मधुसूदन भट्टाचार्य और तृणमूल कांग्रेस के मेमारी ब्लॉक-एक के अध्यक्ष नित्यानंद बनर्जी के गुट के बीच हुई झड़प में बुरी तरह जख्मी एक कार्यकर्ता ने गुरुवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. उसका नाम अंशुमान चतुर्वेदी(40) बताया गया है. झड़प में जख्मी अन्य नौ कार्यकर्ता अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं. इलाज के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत की खबर फैलते ही इलाके में उत्तेजना फैल गयी. इसके मद्देनजर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति नियंत्रित की. बताया गया है कि अंशुमान, उक्त थाना क्षेत्र के कैलाशपुर का निवासी और विधायक के गुट से जुड़ा था. उसकी मौत की सूचना मिलते ही विधायक शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और संवेदना जतायी. विधायक ने कहा कि घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन