आरजी कर मामले में नागरिक कमेटी का मानव बंधन

Updated:
विज्ञापन

महिला अत्याचार के खिलाफ दुर्गापुर नागरिक कमेटी की ओर से मानव बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

महिला अत्याचार के खिलाफ दुर्गापुर नागरिक कमेटी की ओर से मानव बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने बेनाचिटी के गुरुद्वारा मोड़ पर सड़क जाम कर मानव बंधन कर प्रतिवाद जताया. इस दौरान सदस्यों ने आरजी कर की घटना की सीबीआइ जांच जल्द से जल्द पूरी किये जाने की मांग करते हुए हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. कमेटी की संयोजक लता घोष ने कहा कि इस जघन्य मामले में सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया गया है. सरकारी अस्पतालों में सिंडिकेट शासन बंद होना चाहिए. सुचेता कुंडू ने चिकित्सा, शिक्षा में भ्रष्टाचार की संस्कृति को रोकने की मांग की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola