ePaper

मौत से पहले बेटी फोन पर बोली ‘हैलो मां ! वो मुझे जीने नहीं देंगे’

Updated at : 10 Nov 2024 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
मौत से पहले बेटी फोन पर बोली ‘हैलो मां ! वो मुझे जीने नहीं देंगे’

घर से ट्यूशन को निकली छात्रा कालना स्टेशन के पास मिली मृत

विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर कालना जीआरपी थाने में हत्या का केस दर्ज जांच में जुटी रेल पुलिस अंदेशा, चलती लोकल ट्रेन से ढकेल कर गिरायी गयी छात्रा, जिससे हो गयी मौत बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के कालना थाना के धात्रीग्राम, दासपाड़ा के रहनेवाली 12वीं कक्षा की छात्रा का रेलवे लाइन के किनारे रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गयी. अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली छात्रा अंगना हलदार उर्फ पिउ (18) ने कालना रेलवे स्टेशन के बाहर से अंतिम बार अपनी मां को फोन कर कहा था, “वो लोग मुझे जीने नहीं देंगे.” ऐसा दावा उसकी मां कर रही है. उसके बाद कालना स्टेशन से कुछ दूर रेलवे लाइन के किनारे छात्रा का लहूलुहान शव पाया गया. इस बाबत शनिवार को मृत छात्रा के परिजनों की शिकायत पर कालना जीआरपी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. कालना जीआरपी की पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुट गयी है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के वास्ते कालना महकमा अस्पताल भेज दिया गया है. इस बाबत पूछने पर कालना के विधायक देवीप्रसाद बाग ने कहा कि जब तक पुलिस मामले की जां नहीं कर लेती, कुछ भी कहना मुनासिब नहीं है. लेकिन सुना है कि लड़की का शव पटरी के पास बरामद हुआ है. मां को अंतिम बार फोन करके बेटी ने शायद कहा था, ””””वो मुझे जीने नहीं देंगे.” उसे ट्रेन से धक्का देने की बातें भी कही जा रही हैं. इधर, स्कूली छात्रा की रहस्यमय मौत की घटना के बाद इलाके के लोगों में भी घोर आक्रोश देखा जा रहा है. बताया गया है कि शुक्रवार की शाम ट्यूशन से घर लौटते समय कालना में पटरी से उस छात्रा का शव बरामद किया गया. मृतका की मां के दावे के मुताबिक लड़की ने शाम को फोन कर कहा था, “वो मुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे.” प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि उसे ट्रेन से ढकेल कर गिरा दिया गया. लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ऐसा किसने और क्यों किया, मृतका का नाम अंगना हलदार उर्फ पिउ(18) बताया गया. वह एक स्थानीय स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी. शुक्रवार रात उसका शव कालना स्टेशन से कुछ दूर पटरी पर पड़ा मिला. शव को बरामद कर कालना जीआरपी मामले की जांच में लग गयी है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे अंगना अपनी मां के साथ आमला तालाब गयी थी. उसके ट्यूशन चले जाने के बाद उसकी मां पास में ही रहती थी. शाम करीब 6:50 बजे छात्रा ने अपनी मां को फोन कर कहा था, “वो मुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे.” उसके बाद फोन बंद हो गया. फिर मां की काफी कोशिश के बाद भी बेटी से संपर्क नहीं हो सका. अनहोनी की आशंका से परिजन कालना थाने गये. कुछ ही देर में जीआरपी थाने की पुलिस ने कालना स्टेशन से कुछ दूर डाउन लाइन के किनारे छात्रा का शव पड़ा बरामद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola