ePaper

सैंथिया डकैती मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार, आभूषण और लाखों की नगद हुआ बरामद

Updated at : 20 Sep 2022 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
सैंथिया डकैती मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार, आभूषण और लाखों की नगद हुआ बरामद

बीरभूम जिले के सैंथिया में डकैती मामले की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक लाख बीस हजार रुपए नगद जब्त किया गया है.हथियार और गोली के साथ ही चार मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है .

विज्ञापन

West Bengal News: बीरभूम जिले (Birbhum District) के सैंथिया में डकैती मामले की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को सिउड़ी स्थित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने प्रेस मीट कर इस आशय की जानकारी दी .उन्होंने बताया कि सैंथिया डकैती मामले (Sainthia Dacoity Case) में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है .इनके पास से चोरी के सोने के आभूषण और लाखों रुपए जब्त किए गए हैं. एसपी ने बताया कि डकैती का मास्टरमाइंड अजहर को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही उसके और चार साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

अजहर जिस घर में किराए पर रहता था उसी घर में डाली डकैती 

अजहर जिस घर में किराए पर रहता था उसी घर की कन्या को उसने दोस्ती की और उसके बाद से कन्या के पिता जब बैंक से रुपए निकालकर घर पर लाए थे, तो इसकी भनक उसे लग गई और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था. एसपी ने बताया की गत 12 सितंबर को यह डकैती की घटना हुई थी.इस मामले में गुलाम मुस्तफा भी पकड़ा गया है. एसपी ने बताया की मोबाइल फोन ट्रेस और गुप्तचरों के जांच के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

लाखों की नगद के साथ मोबाइल फोन किया जब्त 

इस घटना में चोरी के आभूषणों को किरनाहर बाजार में एक ज्वेलरी दुकान में बेचा गया था उस दुकानदार ह्रदय मंडल को भी गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में एक लाख बीस हजार रुपए नगद जब्त किया गया है. जिस वाहन से ले लोग भागे थे उस वाहन को भी जब्त किया गया है.वाहन से हथियार और गोली के साथ ही चार मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है . पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसके पहले भी इस तरह की घटना इन इलाकों में घट चुकी है.ऐसे में इलाके के लोग दहशत में है.

रिपोर्ट- मुकेश तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola