इसीएल के कुनुस्तोड़िया के बेलबाद साइडिंग में खुला ‘मिली गार्डेन’

Updated:
विज्ञापन

इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के बेलबाद साइडिंग में नवनिर्मित उद्यान ‘मिली गार्डेन” खुल गया. इसका शताक्षी महिला मंडल, इसीएल की अध्यक्षा मिली दत्ता ने उद्घाटन किया. इस अवसर पर शताक्षी महिला मंडल की उपाध्यक्ष आकांक्षा मिश्रा, जीरक आलम व संचिता राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

विज्ञापन

जामुड़िया.

इसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के बेलबाद साइडिंग में नवनिर्मित उद्यान ‘मिली गार्डेन”” खुल गया. इसका शताक्षी महिला मंडल, इसीएल की अध्यक्षा मिली दत्ता ने उद्घाटन किया. इस अवसर पर शताक्षी महिला मंडल की उपाध्यक्ष आकांक्षा मिश्रा, जीरक आलम व संचिता राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे. साथ ही शताक्षी महिला मंडल, इसीएल की सभी शाखा अध्यक्ष भी मौजूद रहीं. गौरतलब है कि शताक्षी महिला मंडल की कुनुस्तोड़िया शाखा के सौजन्य से यह उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ.

समारोह की मुख्य अतिथि मिली दत्ता ने कहा कि बेलबाद जैसे ग्रामीण परिवेश में इतने मनोरम उद्यान का निर्माण प्रशंसनीय है. कोयला साइडिंग के ठीक बगल ऐसे हरे-भरे उद्यान से मन आनंदित होगा. मौके पर पौधरोपण भी किया गया. उल्लेखनीय है कि इस उद्यान में औषधीय व अन्य पौधे, ओपन जिम, योगा स्पेस, फव्वारा, ग्रीन वॉक, ग्रीन वॉल, स्क्रैप मेटल स्टेच्यू आदि विशेष आकर्षण का केंद्र हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola