कटवा अस्पताल में कुत्तों का उत्पात, काटने से 10 लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
कटवा अस्पताल में कुत्तों का उत्पात, काटने से 10 लोग जख्मी

अस्पताल के कर्मचारी, एंबुलेंस चालक और मरीजों के रिश्तेदारों पर कुत्तों के काटने का खतरा बना हुआ है.

विज्ञापन

अस्पताल परिसर में दहशत

घायलों को दिया गया एंटी-रेबीज टीका

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के कटवा महकमा अस्पताल में आवारा कुत्तों के काटने से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है. इसके कारण अस्पताल में आनेवाले मरीजों के परिजनों व अन्य लोगों में दहशत फैल गयी है. अस्पताल परिसर में एक नहीं बल्कि चार-चार आवारा कुत्ते अचानक उत्पात मचाने लगे हैं. ये जिसे भी सामने देख रहे हैं, उसे काटने को दौड़ पड़ते हैं. फलस्वरूप, कुछ ही समय में अस्पताल दहशत का केंद्र बन गया है. अस्पताल के कर्मचारी, एंबुलेंस चालक और मरीजों के रिश्तेदारों पर कुत्तों के काटने का खतरा बना हुआ है. चार कुत्तों के काटने से अब तक कम से कम 10 लोग घायल हो गये है. कुछ के पैरों में काटा गया, कुछ को खरोंचा गया, हमले का तरीका भयावह था. बाद में अस्पताल की ओर से सभी घायलों को वैक्सीन दी गयी. घटना से डॉक्टर, नर्स और यहां तक कि मरीज के परिजन भी डरे हुए हैं. कुत्तों के डर से कई लोग अस्पताल परिसर में टहलने की हिम्मत नहीं करते. कटवा महकमा अस्पताल के अधीक्षक बिप्लब मंडल ने कहा अस्पताल परिसर में चार कुत्तों ने उत्पात मचा रखा है. अपने सामने जिसे भी पा रहे हैं उसे काट रहे हैं. अबतक कम से कम 10 कुत्तों के काटने से घायल हो गए हैं. मामले की सूचना नगरपालिका को दे दी गयी है.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola