आंकरो गांव में माओवादी पोस्टर मिलने से खौफ

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

बुधवार सुबह जिले के बोड़ो थाना क्षेत्र के आंकरो गांव के पास एक तालाब के किनारे पीपल के पेड़ के नीचे सफेद कागज पर लाल स्याही से लिखा एक पोस्टर बरामद किया गया.

विज्ञापन

पुरुलिया.

बुधवार सुबह जिले के बोड़ो थाना क्षेत्र के आंकरो गांव के पास एक तालाब के किनारे पीपल के पेड़ के नीचे सफेद कागज पर लाल स्याही से लिखा एक पोस्टर बरामद किया गया. पोस्टर में लिखा था कि 2026 में माओवादी सक्रिय होंगे और बंद नहीं मानने पर मौत की सजा दी जायेगी. पोस्टर मिलने की खबर से इलाके में हलचल मच गयी. इस मुद्दे पर स्थानीय लोग कुछ भी बोलने से बचते नजर आये. पुलिस सूत्रों की मानें, तो तालाब के तट पर मिले पोस्टर की जांच की जा रही है कि यह वास्तव में माओवादियों से जुड़ा है या नहीं. पुलिस ने कहा कि पहले भी इस थाना क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

इस वर्ष कुछ माह बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा पोस्टर मिलने से इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है. दुर्गापुर : भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक हुई दुर्गापुर. पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती देने के लिए भाजपा की ओर से बैठक की गयी. सिटी सेंटर में आयोजित बैठक में पार्टी के बूथ स्तर के अध्यक्षों के साथ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. राज्य में चंद माह बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी गयी. इस बाबत भाजपा नेता तापस नायक ने बताया कि चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयारी में जुट गयी है. जीत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ा जा रहा है. बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola