फंदे से लटकता युवक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने मृत युवक का नाम ऋषिकेश गोराया ( 25) बताया है.

विज्ञापन

पुरुलिया. फंदे से लटकता है कि युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ���विवार सुबह जिला के बागमुंडी थाना क्षेत्र के सेरंगडी गांव में यह घटना हुई. पुलिस ने मृत युवक का नाम ऋषिकेश गोराया ( 25) बताया है. वह इसी गांव के रहने वाला था. पुलिस तथा परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अन्य दिनों की तरह ही ऋषिकेश शनिवार रात अपने कमरे में सोने गया था. रविवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उसके कमरे में प्रवेश करने पर देखा हुआ कि वह फंदे के सहारे लटक रहा है. परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऋषिकेश को तुरंत स्थानीय पाथरडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए उसे पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन आरंभ कर दी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola