भाई फोटा के मौके पर बहन के घर जाते समय दंपती के जेवर चुराये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Nov 2024 1:02 AM
प्रांतिका बस पड़ाव पर उतरकर उन्होंने टोटो बुक की. उसी दौरान अचानक एक महिला बिना कहे टोटो में चढ़ गयी.
दुर्गापुर. भाई फोटा के दिन बहन के घर जाते समय सोने के जेवर चुराकर बदमाश फरार हो गये. घटना दुर्गापुर के बेनाचिटी बाजार के प्रांतिका बस पड़ाव की है. घटना की शिकायत ए-जोन फांड़ी की पुलिस के पास दर्ज करायी गयी है. सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह रानीगंज निवासी काजल चौधरी अपनी पत्नी समाप्ति चौधरी और दो बच्चों के साथ बस से रानीगंज से दुर्गापुर अपनी बहन के घर भाई फोटा के लिए जा रहे थे. प्रांतिका बस पड़ाव पर उतरकर उन्होंने टोटो बुक की. उसी दौरान अचानक एक महिला बिना कहे टोटो में चढ़ गयी. दंपती ने महिला से टोटो पर चढ़ने का कारण पूछने पर वह बिना कुछ कहे टोटो से उतर कर गायब हो गयी. उसके बाद समाप्ति की नजर अपने बैग के खुले चैन पर पड़ी. बैग के भीतर टटोल कर देखा तो वह दंग रह गयी. बैग में रखा सोने का लॉकेट एवं कुछ नगद रुपये भी गायब थे. घटना के बाद समाप्ति शोर मचाने लगी. मामले की सूचना ए-जोन फांड़ी को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं जांच शुरू कर दी. काजल चौधरी ने कहा कि इस तरह की घटना से वह दहशत में हैं. पत्नी के सोने के लॉकेट की कीमत करीब 70 से 75 हजार रुपये थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










