बस स्टैंड चोरीकांड का सरगना ओडिशा से गिरफ्तार

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

मानबाजार बस स्टैंड में हुई दो लाख रुपये की चोरी मामले में संयुक्त पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पुरुलिया.

मानबाजार बस स्टैंड में हुई दो लाख रुपये की चोरी मामले में संयुक्त पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है. मानबाजार, काशीपुर व आड़शा थाना की पुलिस ने जाजपुर जिले में छापेमारी कर रामना प्रधान (35) को दबोचा. आरोपी कोराय थाना अंतर्गत पूर्वकोर्ट गांव का निवासी है.पुलिस के अनुसार चार अगस्त 2025 को एसबीआई मानबाजार शाखा से दो लाख रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति से बस स्टैंड के पास रकम चोरी हुई थी.

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. प्रारंभिक जांच में जाजपुर के दो लोगों की संलिप्तता सामने आयी. रविवार को पूर्वाकोटे बाजार क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा गया. सोमवार को उसे पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की गई. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola