दुर्गापुर : सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2024 9:44 PM

विज्ञापन

भाजपा, दुर्गापुर पश्चिम एक नंबर मंडल की ओर से सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला एवं सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

भाजपा, दुर्गापुर पश्चिम एक नंबर मंडल की ओर से सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला एवं सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया. शहर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में जिला सचिव अभिजीत दत्ता सहित काफी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. श्री दत्ता ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय आह्वान पर और भाजपा की राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को ध्यान में रखते हुए, सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि भाजपा वह राजनीतिक दल है जो अपनी स्थापना के पहले दिन से ही भारत और प्रत्येक भारतीय के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इस राष्ट्रीय नवनिर्माण अभियान में सक्रिय भागीदार बनने और विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए भाजपा का सदस्य बनने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola