वॉल्वो बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत, बस में तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क अवरोध, पुलिस ने संभाली स्थिति

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना इलाके के पुरसा के पास 19 नंबर हाईवे पर रविवार दोपहर एक वॉल्वो बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और सड़क अवरोध कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

कैसे हुआ हादसा : स्थानीय लोगों के अनुसार श्यामली नामक वॉल्वो बस 19 नंबर हाइवे छोड़कर सर्विस रोड पर जा रही थी. इसी दौरान अंडरपास से बाइक लेकर सर्विस रोड पर पहुंचे मीर अपु (35) को बस ने टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मीर अपु स्थानीय निवासी थे.

घटना के बाद हालात : मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गये और वॉल्वो बस में तोड़फोड़ की. इसी दौरान बस का चालक और कंडक्टर मौके से निकल गये. बस में सवार अन्य यात्री भी उतर गये.

विज्ञापन

विरोध में कुछ समय के लिए सड़क अवरुद्ध किया गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और यातायात बहाल कराया. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola