PHOTOS : बर्दवान स्टेशन पर टूट कर गिरा पानी का टैंक, 3 की मौत, मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

बर्दवान रेलवे स्टेशन के दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर मध्य ही मौजूद है विशाल टैंक. उक्त टैंक की क्षमता करीब 53 हजार आठ सौ गैलन की है. टैंक काफी पुराना होने के कारण ही लोड सहन नहीं कर पाने के कारण ही टूटकर प्लेटफार्म पर मौजूद शेड पर गिरने से यह हादसा हुआ.

विज्ञापन
undefined

पश्चिम बंगाल के बर्दवान रेलवे स्टेशन पर अचानक पानी की टंकी टूटने की वजह से कई यात्री घायल बताये जा रहे हैं. 3 यात्री की मौत हो गई है.

विज्ञापन
undefined

इस घटना के बाद समूचे प्लेटफार्म पर अफरा तफरी मच गई. इस घटना के बाद से मौके वारदात पर बर्दवान आरपीएफ पोस्ट के जवान, अधिकारी तथा बर्दवान जीआरपी के जवान और अधिकारी मौके वारदात पर पहुंचकर घायलों को बरामद कर उन्हें अस्पताल भेजने का काम शुरू किया है.

undefined

बुधवार घटी इस घटना के बाद प्लेटफार्म एक दो और तीन से ट्रेनों का आवागमन फिलहाल के लिए बंद रखा गया है. घटना की सूचना के बाद रेलवे के विभिन्न विभागों से कर्मचारी तथा अधिकारी मौके वारदात पर पहुंचकर स्थिति को ठीक करने में जुट गए हैं.

undefined

बर्दवान रेलवे स्टेशन के एक दो नंबर प्लेटफार्म पर टंकी के टूटकर गिरने की घटना के पहले भी बर्दवान रेलवे स्टेशन पर घटना घट चुकी है.

undefined

तीन वर्ष पहले 4 जनवरी 2020 को प्लेटफार्म फूट ओवर ब्रिज में भगदड़ की घटना घटी थी.इसके अलावे भी अन्य घटनाएं घटी है. आज की घटना को लेकर यात्रियों में दहशत है.

undefined

बर्दवान रेलवे स्टेशन पर टैंक के टूटकर प्लेटफार्म पर गिरने की घटना की सूचना के बाद बर्दवान दक्षिण के विधायक खोकन दास, बर्दवान सदर भाजपा पार्टी अध्यक्ष अभिजीत ता समेत अन्य राजनीतिक दल के नेता और कार्यकर्ता भी उद्धार कार्य हेतु पहुंच गए है.

undefined

बर्दवान रेलवे स्टेशन के दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर मध्य ही मौजूद है विशाल टैंक. उक्त टैंक की क्षमता करीब 53 हजार आठ सौ गैलन की है.

undefined

टैंक काफी पुराना होने के कारण ही लोड सहन नही कर पाने के कारण ही टूटकर प्लेटमार्म पर मौजूद शेड पर गिरने से यह हादसा हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola