किराना दुकान में प्रतिबंधित पटाखे, व्यापारी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बीरभूम जिला पुलिस भी सतर्क हो गयी है. जिला पुलिस पूजा के दौरान प्रतिबंधित व कानफाड़ू पटाखों और उनका गोरखधंधा करनेवालों पर शिकंजा कसने लगी है.
विज्ञापन
बीरभूम.
त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बीरभूम जिला पुलिस भी सतर्क हो गयी है. जिला पुलिस पूजा के दौरान प्रतिबंधित व कानफाड़ू पटाखों और उनका गोरखधंधा करनेवालों पर शिकंजा कसने लगी है. गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम जिले के रामपुरहाट की एक किराना दुकान में छापेमारी कर अवैध रूप से बेचे जा रहे प्रतिबंधित पटाखों की खेप जब्त की. मामले में आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस ने बताया कि उक्त किराना दुकान से करीब 35 किलोग्राम चॉकलेट बम और अन्य प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये गये. पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलता रहेगा.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन