आसनसोल में रेलवे फ्रेट कॉरिडोर परियोजना पर उच्चस्तरीय बैठक, बाधा दूर करने पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
आसनसोल में जिलाधिकारी कार्यालय में रेलवे फ्रेट कॉरिडोर परियोजना पर उच्चस्तरीय बैठक

बैठक करते जिला अधिकारी | Prabhat Khabar Network

आसनसोल के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए रेलवे फ्रेट कॉरिडोर परियोजना पर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में परियोजना की बाधाओं को दूर करने और स्थानीय हितों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त रणनीति बनाने पर सहमति बनी.

विज्ञापन

आसनसोल. पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल के समग्र विकास और बहुप्रतीक्षित रेलवे फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को जिला प्रशासन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक और भूमि संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा लंबे समय से लंबित समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श हुआ.

लोगों के हितों का रखा जायेगा ध्यान

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि रेलवे फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया जाए, ताकि विकास कार्यों के साथ स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं और आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जा सके.

संयुक्त रणनीति बनाने पर सहमति

चर्चा के दौरान अधिकारियों ने परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने पर सहमति व्यक्त की.

आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी

बैठक के बाद जानकारी दी गई कि रेलवे फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच समन्वय और तेज किया जाएगा. भूमि, प्रशासनिक एवं तकनीकी स्तर पर लंबित मुद्दों के समाधान की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू होकर आसनसोल के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति मिल सके.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पश्चिम बर्दवान जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम, पुलिस आयुक्त डॉ प्रणव कुमार, सोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, रेलवे, भूमि एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन
Santosh Vishwakarma

लेखक के बारे में

By Santosh Vishwakarma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola