बंद पड़े ईंटभट्ठे के पास लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से भरा इलाका

Updated:
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण सूखी घास और झाड़ियों ने ईंधन का काम किया और देखते ही देखते आग पूरे खाली परिसर में फैल गई

विज्ञापन

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

जामुड़िया. जामुड़िया थाने की केंदा आउटपोस्ट के चाकदोला मोड़ से सटे एक बंद पड़े ईंट भट्ठे के आस-पास मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. सूखी घास और झाड़ियों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत यह रही कि दमकल विभाग ने समय रहते मोर्चा संभाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया

मिनटों में फैली लपटें, आसमान में छाया धुआं

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोपहर के समय ईंट भट्ठे के एक छोर पर सूखी घास में आग की लपटें दिखाई दी थीं. भीषण गर्मी के कारण सूखी घास और झाड़ियों ने ईंधन का काम किया और देखते ही देखते आग पूरे खाली परिसर में फैल गई.धुएं का काला गुबार इतना घना था कि वह काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिसे देख आस-पास के ग्रामीण दहशत में आ गए

घटना की सूचना मिलते ही केंदा फाड़ी की पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया.आग की तीव्रता को देखते हुए पुलिस ने जामुड़िया इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित श्याम मेटालिक्स के फायर डिपार्टमेंट से संपर्क साधा. सूचना मिलते ही श्याम मेटालिक्स की फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुँची और युद्ध स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका.

साजिश या लापरवाही, जांच में जुटी पुलिस

आग लगने के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि शुरुआती तौर पर आशंका जतायी जा रही है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई होगी, क्योंकि बंद पड़े ईंट भट्ठे में प्राकृतिक रूप से आग लगने की संभावना कम है. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि भट्ठा लंबे समय से बंद पड़ा है और यहाँ सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है.झाड़ियों और सूखी घास की सफाई न होने से हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खाली पड़े भूखंडों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जायें.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola