डीवीसी नहर में कूदकर महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव बरामद किया

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना क्षेत्र के पुरसा डीवीसी नहर में बुधवार सुबह एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 60 वर्षीय मोचिया मल्लिक के रूप में हुई है, जो सीरोरा गांव की निवासी थीं.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना क्षेत्र के पुरसा डीवीसी नहर में बुधवार सुबह एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 60 वर्षीय मोचिया मल्लिक के रूप में हुई है, जो सीरोरा गांव की निवासी थीं. वह अपने रिश्तेदार के घर आयी थीं और सुबह टोटो से अपने घर लौट रही थीं. रास्ते में उन्होंने टोटो चालक से शौच के लिए रुकने को कहा और अचानक नहर में कूद गयीं.

गोताखोरों की मदद से शव निकाला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola