कुल्टी : नाबालिग से छेड़खानी, मां की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

कुल्टी. कुल्टी थाना अंतर्गत एलसी मोड़ रामचंद्र डंगाल निवासी व अनुसूचित जाति की 14 वर्षीया युवती के साथ स्थानीय निवासी पेरुआ भूइयां ने उसके साथ छेड़छाड़ व र्दुव्‍यवहार किया. युवती किसी तरह खुद को छुड़ा कर अपने घर आयी और अपनी मां को पूरी घटना से अवगत कराया. पीड़िता की मां बुधवार को आरोपी के […]

विज्ञापन

कुल्टी. कुल्टी थाना अंतर्गत एलसी मोड़ रामचंद्र डंगाल निवासी व अनुसूचित जाति की 14 वर्षीया युवती के साथ स्थानीय निवासी पेरुआ भूइयां ने उसके साथ छेड़छाड़ व र्दुव्‍यवहार किया. युवती किसी तरह खुद को छुड़ा कर अपने घर आयी और अपनी मां को पूरी घटना से अवगत कराया. पीड़िता की मां बुधवार को आरोपी के घर रामचंद्र डंगाल पहुंची. मौजूद पेरुआ भूइयां व उसके भाई टूनिया भूइयां ने पीड़िता की मां पर लाठी से वार कर दिया.

इसमें महिला घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए पहले बराकर सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया. वहां से उसे आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया. पीड़िता के परिजनों ने कुल्टी थाना में सारी घटना की जानकारी दी है. पुलिस पेरुआ भूइयां की तलाश कर रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पीड़िता अरविंद नगर विड़ला शो में नौकरानी का काम करती है. मंगलवार की संध्या काम खत्म कर घर जा रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola